
धनबाद: वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद भी नही थम रही है अबैध कोयले की कारोबार। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से होती है साइकल और स्कूटर से अवैध कोयला का कारोबार। वही दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूरों को जैसे तैसे रेट देकर जबरन कोयला अपने डिपू मे गिरवा कर अबैध कोयला कारोबारी धड़ल्ले से मालामाल हो रहे हैं। सूत्रों की माने तो इस अबैध कोयला कारोबारी द्वारा स्थानीय पुलिस को मिठाई का डब्बा मोटी मोटी मिलती रहती है। जिसके कारण अबैध कारोबारी से न ही स्थानीय लोग बिरोध करना चाहते है और न ही साइकल स्कूटर से ढूलाई करने वाले मजदूर। एसा लोगों का मानना है। मामला तिसरा थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है।
तिसरा थाना क्षेत्र में इन दिनों कोयला तस्कर हाबीं है। गुरुवार को सुबह कोयला तस्करों एवं उनके गुर्गों ने अपने डिपों/गोदाम में नहीं गिराने पर करवा दी रेड। अलकडीहा पंचायत के झरिया,बलियापुर मुख्य मार्ग एमओसीपी कोलियरी कार्यालय के नजदीक स्थनीय कोयला तस्कर श्री राम गोराई अपने दर्जनों गुर्गों के साथ मुकुंदा की ओर साईकिल से कोयला ले जा रहें युवाओं को रोक कर अपने गोदाम में गिराने के सवाल पर तु तु में में होने लगी। कोयला अपने डिपों में नहीं गिराने के कारण तिसरा पुलिस को बुलवाकर रेड करा दी गई।
दो घंटे तक बीच सड़क पर जमघट लगी रही। मामले को पेचीदा होतें देख तिसरा पुलिस ने टेम्पों से साईकिल एवं टैक्टर से कोयलें को उठवाकर तिसरा थाना लाई गई।
वही क्षेत्र में चर्चा है कि मुकुंदा के ओर लें जा रहें कोयला को रेड कराने से नाराज ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से कोयला तस्कर, सफेद पोश नेता व स्थानीय लोग थाने की दलाली करने मे लगे रहते हैं जिसके कारण मालवाहक 407 से रात के अंधेरे में कोयला बाहर खपाया जा रहा है,उनकों थाना पुलिस द्वारा सहयोग किया जता है ऐसा सूत्रों का मानना है और गरीब गुरबा ग्रामीण अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए साईकिल से लें जाने पर तरह तरह से परेशान किया जा रहा है।

किया कहते हैं तीसरा प्रभारी

तिसरा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार से दुरभाष पर जब पुछा गया कि धनबाद के उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक ने यह आदेश जारी किया है कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अबैध कोयला का कारोबार पनपने नहीं दिया जाय।अगर किसी क्षेत्र में अबैध कारोबार पनपने की जानकारी मिलेगी तो उस क्षेत्र के थानेदार नपे जायेंगे। इसपर श्री कुमार ने बताया कि जो भी आरोप है बिल्कुल बेबुनियाद है क्षेत्र में कहीं भी कोई कोयला कारोबार नहीं हो रही है। छिटपुट साइकिल चलने की सूचना मिली थी। जिसे जप्त कर साइकिल व कोयला थाना लाई गई है। इसके लिए हमेशा पुलिस तत्पर है।
क्या कहते हैं बलियापुर सीओ
बलियापुर सीओ रामप्रवेश कुमार ने बताया कि ऐसी कोई सूचना हमें नहीं प्राप्त हुए हैं।अगर अबैध कोयले की भंडारण की सूचना हमें मिलेगी तो अबैध कारोबारी पर कानून की गांज निश्चित गिरेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
