
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पुटकी बलिहारी क्षेत्र अंतर्गत गोपाली चक कोलियरी में संचालित खेमका आउटसोर्सिंग कंपनी में आज क्षेत्रीय सेफ्टी कमेटी की ओर से उत्खनन स्थल का औचक निरीक्षण किया गया।

ज्ञातव्य हो कि गोपाली चक कोलियरी में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा उत्खनन स्थल का निरीक्षण करने आए क्षेत्रीय सेफ्टी कमेटी में क्षेत्र के महाप्रबंधक अरुण कुमार अपर महाप्रबंधक नोडल पदाधिकारी परियोजना पदाधिकारी गोपाली चक श्रमिक संगठन के तेज बहादुर सिंह सहित अन्य प्रबंधक मौजूद थे सभी एक साथ माइंस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी ने उत्खनन स्थल पर ना जाकर बीच रास्ते से ही वापस लौट गए एवं आउटसोर्सिंग के श्रमिक सेड पर एक बैठक की तथा आउटसोर्सिंग कंपनी के श्रमिकों का बी फार्म उपस्थिति गाड़ियों का रखरखाव वेतन भुगतान आदि का कंपनी के लोगों के साथ वार्ता किए। सूत्र बताते हैं कि आउटसोर्सिंग कंपनी के उत्खनन स्थल एवं कंपनी में बहुत सारी खामियां है जिसे बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा निरीक्षण के दौरान नजरअंदाज कर दी गई एवं आउटसोर्सिंग श्रमिकों से बी फार्मा या उनके वेतन भुगतान कोल इंडिया द्वारा लागू वेतन ना मिलने पीएफ की कटौती चिकित्सा भत्ता या अन्य सारी सुविधाएं के लिए श्रमिकों से किसी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं की गई ।
सूत्र बताते हैं कि इस कंपनी में कई ऐसे श्रमिक हैं जिनका कार्य करते हुए बरसों बीत गए हैं किंतु उनका भी फार्म में नाम दर्ज की गई और ना ही सरकारी प्रावधानों का उन्हें लाभ दिया जा रहा है यहां तक की कई लोगों को मात्र ₹6000 की मौखिक वेतन उनके हाथों हाथ दी जाती है एवं मेन पावर के अनुसार कई श्रमिकों का आधे वेतन हाथ में देखकर या उनके बैंक खाते में देकर उन्हें खामोश कर दी जाती है उन की गाढ़ी कमाई इस कदर आउटसोर्सिंग कंपनी हड़प रहे हैं इसके अलावा सुरक्षा का भी ख्याल नहीं रखा जाता है बीसीसीएल का सेफ्टी कमेटी द्वारा उत्खनन स्थलका निरीक्षण करना एवं आउटसोर्सिंग कंपनी के श्रमिकों का जायजा लेना एक मात्र खानापूर्ति है इस संबंध में यदि उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो इस आउटसोर्सिंग कंपनी का छिपे कई तथ्य खुलकर सामने आ सकते हैं जो बीसीसीएल प्रबंधन को चौकाने तुल्य आसानी से साबित होगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
