
चौपारण
पडरिया पंचायत के बारेताम निवासी ह्रदय तुरी के असामायिक निधन की दुःखद खबर सुनकर पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव। मृतक के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए अपूर्णीय छति है। कहा हृदय तुरी घर के एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था, उनके मौत के बाद घर पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मृतक परिजनों को हरसभव मदद का भरोशा दिया। इस दौरान पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग दिया। स्थानीय मुखिया पप्पू रजक ने पीड़ित परिवार को नियम संगत सरकारी लाभ दिलाने का भरोशा दिया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि युगल तुरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, भाजपा नेता राजकुमार सिंह, सहित अन्य।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
