• Thu. Mar 5th, 2026

लूटकांड की योजना बना रहे तीन अपराधियों को धनबाद पुलिस ने दबोचा, अपराधियों की गिरफ्तारी से कई मामले का उदभेदन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 22, 2024

 

धनबादः लूटकांड की योजना बना रहे तीन अपराधियों को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.आरोपियों की गिरफ्तारी से 13 लूटकांड का उद्भेदन हुआ है.

इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि बोकारो का शातिर अपराधी दानिश को भी पुलिस ने धर दबोचा है. धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

आरोपी दानिश पर लूट के 40 मामले हैं दर्ज

एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि आरोपी दानिश पर लूटकांड के 40 मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार अपराधियों में दानिश के अलावे रिजवान और भोला कुमार दास भी शामिल हैं. तीनों अपराधी बोकारो जिला के निवासी हैं.

आरोपियों के पास से ये सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, तीन अवैध देसी कट्टा, तीन 315 बोर का जिंदा राउंड, मोटरसाइकिल का अतिरिक्त नंबर प्लेट और चार मोबाइल फोन बरामद किया है.

राहगीरों से लूटपाट करते थे तीनों अपराधी

ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया मूल रूप से इन आरोपियों का मकसद राहगीरों से लूटपाट करना रहा है और हाल के दिनों में तीनों अपराधी बाघमारा अनुमंडल क्षेत्र में सक्रिय थे. आरोपियों की धर-पकड़ के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी. जिसमे बाघमारा एसडीपीओ के नेतृत्व में कतरास, तेतुलमारी, ईस्ट बसुरिया के थाना प्रभारी शामिल थे. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दानिश पर इन थानों में है एफआईआर दर्ज

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मो. अख्तर उर्फ दानिश पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ चन्द्रपुरा थाना, गोमिया थाना, नवाडीह थाना, पेटरवार थाना, माराफारी थाना, जरीडीह थाना, बेरमो थाना, सिकिदरी थाना, ओरमांझी थाना, तोपचांची थाना, बाघमारा थाना, धनबाद थाना और धनबार थाना में कई मामले पूर्व से दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि दानिश लाल वारंटी था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *