
दिल्ली के इंदिरा गाँधी स्टेडियम में आज AAP का प्रथम जनप्रतिनिधि सम्म्मेलन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में देश भर से से आये पार्टी के चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने सिरकत की।

कार्यक्रम का संचालन दिल्ली के विधायक सौरभ भरद्वाज जी ने किया। कार्यक्रम को सम्बंधित करते हुए अरविन्द केजरीवाल जी ने कहा की भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले आप के जनप्रतिनिधियों पर ऑपरेशन लोटस नहीं चलेगा।आप ने अब मेक इंडिया नंबर वन का मिशन तय किया है और हम अब उसी पर काम करेंगे और देश को फिर अग्रणी बनाएंगे।

कार्यक्रम को जर्मनी से पंजाब के मुख्यमंत्र्री भगवंत मान ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया और कहा की गुजरात में भी पंजाब वाली हवा बह रही है।अब वक़्त आ गया है की पार्टी लाल किले की ओर देखे और देश को केजरीवाल जी जैसा प्रधानमंत्री मिले।
गोपाल राय ने कहा की आप के करतकर्ता खुद के स्वार्थ के लिए नहीं देश के लिए जीते और मरते हैं।अब समय आ गया है की देश में आप की सरकारें कई राज्यों में हों।
कार्यक्रम को कई विधायकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया और अपने अपने क्षेत्र की बात बताई।
उन्होंने बताया की कैसे भाजपा पुरे देश में आप के चुने हुए प्रतिनिधियों को परेशान कर रही है।
कार्यक्रम के समापन पर बोलते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा की कांग्रेस और भाजपा अपने पूर्व के लोगों की फसल खुद के फायदे के लिए काट रहे हैं पर अरविन्द जी जो फसल बो रहे हैं वो जनता अपने फायदों के रूप में काट रही है न की कोई व्यक्ति।
कार्यक्रम में झारखण्ड की ओर से राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन झारखंड में प्रदेश संयोजक डी एन सिंह, प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश सचिव आबिद अली, प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश नारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यास उपाध्याय, हरी सिंह, डॉ राजीव रंजन, प्रदेश प्रवक्ता श्री कृष्ण मुरारी शर्मा एवं ओंकार जायसवाल, महिला प्रदेश सचिव अर्चना वर्मा अदि ने सिरकत की।
अन्य शामिल प्रतिनिधियों में प्रखंड प्रमुख श्रीमती निर्मला सिंह, मो. एजाज अली जी, संतोष कुमार सोनी, आशीष भदानी, हेमकांत ठाकुर, अमित प्रियदर्शी, अमित सिंह, जिला परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, शब्बीर अंसारी, मुखिया गुड़िया देवी, तैयब अंसारी, कौशल किशोर बच्चन, सोशल मीडिया टीम से सूर्यप्रकाश मेहता , प्रखंड उप प्रमुख शीतल सिंह चेरो समेत झारखंड के कई अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्मलेन में समाज कल्याण मंत्री श्री राजेन्द्र पाल गौतम विधायक श्री संजीव झा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
