• Wed. Apr 1st, 2026

अंकिता भंडारी मर्डर केसः आरोपी के रिजाॅर्ट पर आधी रात चला बुलडोजर CM धामी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2022

अंकिता भंडारी मर्डर केसः आरोपी के रिजाॅर्ट पर आधी रात चला बुलडोजर

crescent ad

CM धामी के आदेश पर हुई कार्रवाई

ऋषिकेश: अंकिता भंडारी की कथित तौर पर हत्या करने वाले पुलकित आर्य के स्वामित्व वाले ऋषिकेश के वनतारा रिजाॅर्ट पर शुक्रवार देर रात प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि सीएम के निर्देश के बाद आरोपी की संपत्ति ध्वस्त करने की कार्रवाई हुई है. गौरतलब है कि अंकिता इसी रिजाॅर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी. वह 18 सितंबर से लापता थी, जब पुलिस ने जांच शुरू की तो 22 सितंबर को पता चला की उसकी हत्या हुई है. इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया. बीजेपी नेता और पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य इस मर्डर केस का मुख्य आरोपी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *