
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के नयाटांड़ पंचायत के किरी मोड़ से सतीचुरा निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के कर कमलों द्वारा मुखिया लीलावती देवी, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां ,विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, पंसस प्रभु राम, मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो की संयुक्त उपस्थिति में किया गया। अंबा प्रसाद के द्वारा अनुशंसा के बाद लगभग एक करोड़ की लागत से डीएमएफटी मद से होने वाली उक्त पथ निर्माण कार्य के आधारशिला रखी गई।
विधायक द्वारा अनुशंसा एवं लगातार किए गए प्रयासों के बदौलत काफी सड़कों के निर्माण की स्वीकृति डीएमएफटी मद से हुई है। प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण की शुरुआत हुई है, कई योजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन हो रहा है।
कार्यक्रम में विधायक अंबा प्रसाद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल बाजे के गड़गड़ाहट के बीच फूल माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। पारंपरिक रूप से पूजन के बाद स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में इस सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर हूं। लोगों के प्रेम व समर्थन से विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया कीर्तिमान लिखी जा रही है। सड़क निर्माण होने से आसपास के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। आगे विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में तेजी से सड़क निर्माण कार्य जारी है आने वाले दिनों में और भी अधिक से अधिक सड़क पास करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना हमारा लक्ष्य है। विधायक ने सड़क का निर्माण कार्य करा रहे विभागीय अधिकारियों एवं संवेदक को बेहतर सड़क निर्माण करने तथा गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखने की बात कही।
मुखिया लीलावती देवी ने कहा कि विधायक अंबा प्रसाद के प्रयास से पंचायत के खराब सड़कों का कायाकल्प हो रहा है, विधायक के द्वारा पंचायत के समुचित विकास हेतु भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।
मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मुखिया लीलावती देवी, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां ,विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, पंसस प्रभु राम, संजय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो, संजय महतो,केसर सिंह, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सतीश दास, त्रिलोकी साव, शमशेर आलम, युवा अध्यक्ष आनंद मेहता ,दशरथ महतो, छोटे खान, संतोष कुमार ,शमशेर आलम, महबुल्ला खान,मुंद्रिका सिंह,बाबूलाल यादव, कृष्णा यादव, त्रिभुवन यादव, बबलु यादव, प्रदीप राणा, संतोष राणा सहित कई लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
