• Sat. Feb 14th, 2026

अमेरिका के टेक्सास शहर में मनाया जा रहा है छठ, भारत के प्रवासी भारतीय ने छठ पर्व का किया है आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 30, 2022

लोक आस्था का महापर्व छठ भारत के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जा रहा है. लेकिन भारतीय सभ्यता और संस्कृति की झलक विदेशों में दिखाई दे रही है.

विदेशों में भारतीय समुदाय की छठ पूजा देखते ही बन रही है. अमेरिका के टेक्सास में छठ पूजा की धूम नजर रही (Chhath Puja in Texas city of America) है. यहां रह रहे भारतीय मूल के बिदेशिया ग्रुप के लोग विदेशों में छठ पूजा को जीवंत कर दिया है.

बिदेशिया ग्रुप की छठ पूजा में इसके सदस्यों के अलावा यहां काम कर रहे भारतीय मूल के लोगों ने भी हिस्सा (Bidesiya group Chhath Puja in America) लिया. यहां रह ही महिलाओं ने अपने हाथ से छठ का प्रसाद ठेकुआ बनाया, साथ ही पुरुष भी छठ गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं.

यहां बता दें कि अमेरिका के टेक्सास शहर में धनबाद, बोकारो, सिंदरी, पटना और बिहार के कई जगहों से लोग यहां रह रहे हैं. ये सभी सॉफ्टवेयर कंपनियों काम करते हैं. इस छठ पूजा में बिदेशिया ग्रुप के पंकज पराशर, पल्लवी ओझा, अर्चना, सन्नी के अलावा कई अन्य सदस्य मौजूद रहे. सभी एक साथ मिलकर अपनी संस्कृति को परंपरागत तरीके से आगे बढ़ा (People of Dhanbad doing Chhath Puja abroad) रहे हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *