• Fri. Mar 6th, 2026

झारखंड कैडर के IPS अधिकारी आशीष बत्रा के बेटे वत्स ने समान अंक होने के बावजूद ऑल इडिया रैंकिंग में पाया दूसरा स्थान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2022

 

करीब 02 महीने के लंबे इंतजार के बाद बुधवार 07 सितंबर की रात एनटीए ने NEET UG 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है. परिणाम के जारी होते ही करीब 18 लाख छात्रों को राहत मिल गई है.लंबे समय से छात्र सोशल मीडिया पर अपने परिणाम को जारी करने की मांग कर रहे थे. परिणाम ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब आधिकारिक वेबसाइइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
हरियाणा के नारनौल की रहने वाली और राजस्थान के कोटा से 12वीं की पढ़ाई करने वाली तनिष्का ने नीट यूजी, 2022 परीक्षा में आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. हालांकि, दूसरे रैंक के वत्स आशीष बत्रा, तीसरी रैंक पाने वाले कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और चौथी रैंक पाने वाले कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी समान स्कोर 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *