• Sun. Feb 15th, 2026

धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2022

 

यूपी के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। सैफई में मेला ग्राउंड पर उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी।

 

अर्थी को तेजस्वी यादव ने कंधा दिया, अंतिम यात्रा में शामिल हुए स्वामी रामदेव

सैफई. ‘नेताजी अमर रहे’, नारे के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे. इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वामी रामदेव, अभिषेक बच्चन, कमलनाथ, वरुण गांधी, जयंत चौधरी, एन चंद्रबाबू नायडू समेत कई गणमान्य लोग भी नेताजी की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे. अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी सैफई पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी और अर्थी को भी कंधा दिया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *