
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

धनबाद (झारखंड)आज दिनांक20/05/2023 को झरिया प्रेस क्लब से पत्रकार साथियों द्वारा काला बिल्ला लगाकर बाईक रैली निकाली गई.जहाँ पत्रकारों ने हाथों में तख्तियां लिए राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग के नारे लगाए.रणधीर वर्मा चौक पर उक्त रैली सभा में तब्दील हो गई जहाँ धनबाद के बलियापुर के पत्रकार प्रवीर महतो पर हुए जानलेवा हमले की निंदा और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई.
आज के इस धरना-प्रदर्शन में धनबाद विधायक राज सिन्हा,कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह झामुमो यू के धनबाद महानगर अध्यक्ष जेपी वालिया तथा कई राजनीतिक दल के लोग भी पत्रकार साथियों के समर्थन में शामिल हुए.
मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि इस सरकार में पूरी तरह से कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है.वे बोलीं अब लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को भी निशाना बनाया जा रहा है जो भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.साथ ही उन्होंने कहा कि हम पत्रकार साथियों की इस लड़ाई में आगे आकर साथ देंगे.
AISMJWA के प्रदेश सलाहकार और वरिष्ठ पत्रकार गणेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकार मर जाएंगे,शहीद हो जाएंगे लेकिन कलम नहीं रुकेगी जहां तक होगा आगे की लड़ाई लडी़ जाएगी.उन्होंने कहा कि हम शहीद हो जाएंगे लेकिन पत्रकारों का साथ नहीं छोड़ेंगे.साथ ही उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ लिखना बंद नहीं करेंगे.वे मंच से राज्य में फर्जी मामलों की CID जांच के साथ ही झारखंड सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते रहे.
AISMJWA के प्रदेश महासचिव और झरिया प्रेस क्लब के सचिव शैलेंद्र जयसवाल बंटी ने कहा कि हम बलियापुर में पत्रकार पर गोली कांड को लेकर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का मांग करते हैं.वे बोले कि पत्रकार सच लिखता है तो राज्य में कभी फर्जी मामला दर्ज होता है तो कभी गोलियां चलाई जा रही हैं जो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे.
कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हम पत्रकार पर हमले की घोर निन्दा करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हैं.
मौके पर धनबाद के कई पत्रकार उपस्थित थे.अंत में मुख्यमंत्री के नाम ऐसोसिएशन द्वारा धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने गए पत्रकारों से एडीएम ने 9 सूत्री मांग पत्र ले लिया.ऐसोसिएशन ने प्रविर महतो को बेहतर चिकित्सा,अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी,गोलीकांड और राज्य में अनुसंधान के नाम पर लंबित फर्जी मामलों की CID जाँच,फर्जी पत्रकार और चैनलों की डीपीआरओ द्वारा जांच,पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने,एक्रिडेशन और बीमा सुविधा देने,एक्रिडेशन कमिटी में सभी जिलों से बुजुर्ग पत्रकार को कमिटी में शामिल करने सहित 9 सूत्री मांग मुख्यमंत्री के नाम सौंपा है.कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार ऑबज़र्वर के संपादक झरिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष एसियोसन के प्रदेश सलाहकार गणेश मिश्रा,मंच संचालन एसियोसन के छोटानागपुर बोकारो जोनप्रमंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कोयलांचल संबाददाता संघ के प्रवक्ता कमलेश सिंह ने किया।मोके पर सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।मौके पर प्रदेश सलाहकार सरदार हरेन्द्र सिंह,प्रमंडल महासचिव संजय सिंह, एसियोसन के जिलाध्यक्ष योगेश सोनी, सतीश चंद्र मिश्रा, रतन अग्रवाल, कुलवीर सिंह, नरेन्द्र जोशी,रवि फिलिप्स,अशोक प्रसाद,उमेश चौबे,बबन झा,अंकित झा,अभिषेक कुमार सिंह,विनोद राज, पवन गुप्ता, विजय रवानी मनोज कुमार,अभिमन्यु कुमार,रविंदर प्रसाद,सोनू खान,गणेश तिवारी,विजय कुमार पासवान,राकेश कुमार गुप्ता,नितेश पांडेय इत्यादि सैकड़ों पत्रकार शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
