
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम की चौथी बोर्ड बैठक शनिवार को मेयर संजय सरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, नगर आयुक्त एजाज अनवर तथा सभी 35 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।
बैठक में नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
नगर आयुक्त एजाज अनवर ने बताया कि कचरा वाहनों की कमी दूर करने के लिए सीएसआर के तहत नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी। साथ ही सफाई व्यवस्था के वैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए दिल्ली एमसीडी से जुड़ी एक निजी एजेंसी द्वारा सर्वे कराया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में कचरे के बेहतर प्रबंधन के साथ बायोगैस और बिजली उत्पादन की संभावनाओं पर भी कार्य करने की योजना है।बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं उठाईं।
मेयर संजय सरदार ने कहा कि पानी, लाइट और सफाई जनता की प्राथमिक जरूरतें हैं तथा इनके समाधान के लिए एक माह का विशेष लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं सड़क, नाला और पुलिया निर्माण कार्यों को उपलब्ध फंड के अनुसार प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
