• Sun. Feb 15th, 2026

आदित्यपुर : मागे पर्व में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व छोटे पुत्र बबलू सोरेन हुए शामिल, मांदर बजाकर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 23, 2025

आदित्यपुर : कोल्हान में इन दिनों मागे पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है गांव- गांव, शहर- शहर मागे मिलन का आयोजन किया जा रहा है। आदिवासी हो समुदाय इस पर्व को नए वर्ष के रूप में मनाते हैं। मान्यता है कि किसान धान की खेती से निवृत होने के बाद फसल के पैदावार होने की खुशी में इस पर्व को मानते हैं। इस दौरान पारंपरिक पूजा- अर्चना के बाद हो समुदाय के लोग मांदर की थाप पर पारंपरिक संगीत के धुन पर नृत्य कर इसका आनंद उठाते हैं। रविवार को सरायकेला विधानसभा अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आदिवासी कल्याण समिति की ओर से आयोजित मागे मिलन समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं उनके छोटे पुत्र बबलू सोरेन शामिल हुए और मांदर बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व आदिवासी रीति- रिवाज के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनके पुत्र का स्वागत किया गया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने ओत गुरु लाको बोदरा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को समृद्धि के इस पर्व की शुभकामनाएं दी और रूढ़िवादी परंपरा को बचाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने राज्य में आदिवासियों के हो रहे धर्म परिवर्तन पर चिंता जताई और आदिवासियों से अपने परंपरा को जीवंत रखने एवं ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मागे पर्व महज एक पर्व नहीं बल्कि आदिवासियों की सांस्कृतिक धरोहर है इसे बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *