• Thu. Oct 15th, 2026

Adityapur : काशीडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 60 परिवारों को मिला अपना आशियाना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 15, 2026
crescent ad

आदित्यपुर। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक आशियाना हो। इसी सपने को साकार करने की दिशा में पावन नवरात्रि के अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम की ओर से गम्हरिया के काशीडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 60 आवासों का गृह प्रवेश कराया गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त एजाज अनवर, उपमहापौर अंकुर सिंह और नोडल पदाधिकारी कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त एवं उपमहापौर ने आवास आवंटियों से फीता कटवाकर तथा नारियल फोड़कर गृह प्रवेश की औपचारिकता पूरी कराई।

लंबे समय से अपने घर का सपना संजोए लाभार्थियों को आवास मिलने से उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर कुछ आवंटियों को नगर आयुक्त एवं उपमहापौर ने सांकेतिक रूप से आवास की चाबियां भी सौंपीं।

अपने आशियाने की सौगात मिलने पर आवास आवंटियों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर निगम के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में निगम के पदाधिकारी कॉर्नेलियुस इंदवार, राहुल कुमार, सुलेन टुडू, संवेदक समीर समगर तथा जुडको के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *