• Tue. Mar 3rd, 2026

आदित्यपुर : फर्जी कागजात बनाकर अपराधकर्मियों ने 18 लाख 3 हजार 7 सौ 6 रुपए मूल्य के 6572.490 किलोग्राम अल्युमिनियम एंगल को कर ली थीं चोरी, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 12, 2025

आदित्यपुर : बीते 23 अप्रैल को आदित्यपुर थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र फेज 6 स्थित खेतान अजिंकिया कंपनी से फर्जी कागजात, नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड का प्रयोग कर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा लगभग 18 लाख 3 हजार 7 सौ 6 रुपए मूल्य के 6572.490 किलोग्राम अल्युमिनियम एंगल गायब कर दिया गया था।

जिसमें विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज कर आदित्यपुर पुलिस जांच में जुट गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन कर अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर कांड का उद्वेदन करते हुए इस घटना में सम्मिलित अपराधकर्मी तबरेज खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अनुसंधान के क्रम में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के अंतर्राज्जीय गिरोह को चिन्हित करते हुए घटना में प्रयोग किये गए आईसर ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या Up61T8647 एवं गायब किए गए 337.50 किलोग्राम खेतान मार्का का अल्युमिनियम एंगल को भी पूर्व में बरामद किया गया है। हालांकि गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं बिहार में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल कांड में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तार हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, अनुसंधानकर्ता निरंजन कुमार, रामरेखा पासवान, विपुल कुमार ओझा एवं तकनीकी शाखा कर्मी शामिल रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *