• Fri. Aug 28th, 2026

Adityapur : ब्रह्मर्षि महिला समाज की महिलाओं ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 28, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महिला समाज, सरायकेला_खरसावां जिला के द्वारा आज आदित्यपुर स्थित सीआरपीएफ, 157 बटालियन के जांबाज जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया गया. इस अवसर पर ब्रह्मर्षि महिला समाज की 30 से ज्यादा महिलाओं ने वीर जवानों को राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई.
अध्यक्ष डॉक्टर रजनी सिन्हा ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला और ऐसा अवंसर देने के लिए बटालियन के कमांडेंट को धन्यवाद दिया. जबकि महासचिव रोशनी कुमारी ने सभी वीर जवानों के साहस और पराक्रम की सराहना की और उनके कुशल भविष्य की सराहना की.
अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के जिलाध्यक्ष कर्नल आर पी सिंह ने इस पवित्र त्योहार के महत्व के ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार जवानों के लिए केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि नागरिक-सैन्य आत्मीयता और राष्ट्र-रक्षा के अटूट संकल्प का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि ​सीआरपीएफ के ​”वीर जवानों, आप सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर दिन-रात डटकर देश की रक्षा करते हैं, तभी पूरा राष्ट्र चैन की नींद सोता है.
रक्षाबंधन केवल एक रेशमी धागा नहीं, बल्कि संपूर्ण नागरिक समाज का प्यार, आशीर्वाद और अटूट विश्वास है. इस अवसर पर ऊषा सिंह, डॉ कुमकुम पांडेय, पुनीता सिंह, रीतिका राय, मीरा चौधरी, सोनी देवी, मीणा चौधरी, निभा शुक्ला, सत्यमणि सिंह, सान्वी, कंचन कुमारी, श्वेता, प्रतिज्ञा सिंह, ऋषिका, संध्या सिंह सहित समाज के महासचिव अशोक कुमार सिंह, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, संरक्षक देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *