
आदित्यपुर बस्ती रोड नंबर सी स्थित गौरंगो क्लब में श्री श्री जन्माष्टमी पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भी भव्य एवं आकर्षक तरीके से जन्माष्टमी पूजा का आयोजन किया गया। गौरंगो क्लब में वर्ष 1942 से लगातार जन्माष्टमी पूजा की परंपरा चली आ रही है,
जिसे समिति के सदस्य पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभा रहे हैं।पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार उपस्थित हुए। मेयर ने विधिवत पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष विमल महतो, सिक्योरिटी प्रभारी हेमंत महतो, कैशियर विकास, उदय संपति, अमर कुयरी, विशाल महतो, आकाश महतो, समर, सपन महतो, संजय केवतो, दिलीप, दिलीप केवतो, संजीत पाल, राजेंद्र कुयरी सहित समिति के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।जन्माष्टमी के अवसर पर पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
समिति की ओर से पूजा को सफल बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को आगे भी इसी श्रद्धा और भव्यता के साथ जारी रखा जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
