
आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की नई सुविधा की शुरुआत की गई। बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस विशेष स्वास्थ्य सेवा का उद्घाटन किया।
अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि इस पहल से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं अपेक्षाकृत कम खर्च में मिल सकेंगी। अस्पताल समूह के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि जिन बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों में पूरा खर्च वहन करना पड़ता है,
वही उपचार अब यहां लगभग आधी लागत पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक विशेष पैनल गठित किया गया है, जिसकी निगरानी में मरीजों का इलाज होगा।उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का ट्रायल पिछले चार माह से चल रहा था, जिसके सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद इसे औपचारिक रूप से शुरू किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस मॉडल की सफलता को देखते हुए अब इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है। प्रबंधन ने बताया कि पटना में इसी प्रकार की स्वास्थ्य सेवा पिछले चार वर्षों से संचालित हो रही है।
इस प्रकार आदित्यपुर में स्थानीय मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा परामर्श और उपचार का लाभ मिल सकेगा। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
