
आदित्यपुर। झामुमो नेता प्रोफेसर कालीपद सोरेन ने बुधवार को सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने आगामी रथ यात्रा के मद्देनजर जिले में सुदृढ़ विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। प्रो. सोरेन ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने विशेष रूप से राजनगर क्षेत्र में नियमित वाहन जांच, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की। अपराध नियंत्रण के मुद्दे पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया।
एसपी मनोज स्वर्गियारी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
