• Tue. Sep 23rd, 2025

कुमारधुबी में संपन्न हुई यादव महासभा की बैठक, मल्लेश्वरी निरसा तो एग्यारकुंड प्रखंड के अध्यक्ष बने राहुल

ByAdmin Office

Nov 1, 2022

 

संवादाता :नरेश विश्वकर्मा (निरसा )

कुमारधुबी : कुमारधुबी बाणी मंदिर क्लब में मंगलवार को हुई यादव महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से मल्लेश्वरी यादव को निरसा प्रखंड अध्यक्ष एवं राहुल कुमार यादव को एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं पूर्व एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू यादव ने बैठक का बहिष्कार कर अपने समर्थकों के साथ बाहर निकल गए। कहा कि उन्हें बिना बताये बैठक की गयी, जो ग़लत है।

उनके समर्थकों में इस बात को लेकर आक्रोश है। उन्होंने महासभा के जिलाध्यक्ष रामनरेश सिंह यादव पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि उनका यह रवैया महासभा को कमजोर करने का काम करेगा। हालांकि जिलाध्यक्ष ने आरोप को ग़लत बताया। कहा कि एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष को सूचना दी गयी थी। कमेटी से जुड़े सारे लोगों को बैठक की जानकारी दी गयी थी। यदि कोई शिकायत है तो जल्द ही उसे दूर कर लिया जायेगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा यादव समाज आज भी पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है। आपसी मतभेद इसका बहुत बड़ा कारण है। उन्होंने गौ तस्करी के नाम पर गौ रक्षकों द्वारा ब्यवसायियों को परेशान करने के मुद्दे को जोर शोर से उठाया। कहा कि ये गूंडागर्दी है। इसको लेकर बड़ा आंदोलन किया जायेगा। अन्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा और शराब की खिलाफत की। कहा कि किसी भी समाज के विकास में सबसे बड़ा बाधक अशिक्षा है। जिसे दूर करना महासभा की पहली प्राथमिकता होगी। गरीब मेघावी बच्चों के उच्च शिक्षा के लिये महासभा सदैव तत्पर रहेगी। राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव भी बैठक में पहुंचे जिनका महासभा के लोगों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, प्रधान महासचिव बैजनाथ यादव, महासचिव लगनदेव यादव, सुरेश राउत एवं कन्हाई यादव, उपाध्यक्ष शिवजी यादव व घमण्डी यादव, संगठन सचिव रामाशीष यादव, बिहारी यादव, सीपी यादव, भीम यादव, शेरू यादव, दारोगा यादव आदि थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *