
फुसरो: गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह निवासी बालेश्वर महतो का 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बदहवास की अवस्था में फुसरो पहुंच गया. युवक दीपक फुसरो के आरएस कॉम्पलेक्स के सीढी में बैठा हुआ था. जिसके बाद कॉम्पलेक्स के मालिक व अधिवक्ता आकाश सिंह युवक को देखकर अपने कॉॅम्पलेक्स में रखा. जिसके बाद युवक से पुछताछ करते हुए उसका नाम पता लिया.

फिर अधिवक्ता आकाश सिंह ने परिजनों से संपर्क किया. सोमवार की रात को परिजन फुसरो आये और युवक को अपने साथ लेकर चले गये. दीपक के परिजनों ने बताया कि वह रविवार की रात को अचानक घर से निकल गया. जिसके बाद उसकी काफी खोजबिन किया गया. तब फुसरो के आकाश सिंह के माध्यम से पता चला कि दीपक फुसरो में सकुशल है. इसके लिए परिजनों को श्री सिंह का आभार जताया.

मौके पर परिजनों में भरत महतो, भगत महतो, विश्वनााि महतो, रोहित प्रसाद, विरेंद्र महतो, तिलकचंद महतो, आकाश आदि मौजूद थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
