• Sun. May 31st, 2026

सिंगरौली: हाईवा की चपेट में आने से दो युवक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 26, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि
सिंगरौली। जिले के नौगई गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें हाईवा की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा वाहन के कारण हुआ। मृतकों की पहचान रामजनम साकेत और रवि साकेत के रूप में हुई है, जो गस्सा गांव के निवासी थे। दोनों युवक बरगवा से परसौना की ओर जा रहे थे।

दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस प्रदर्शन के कारण भारी परेशानियां हुईं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की।
ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा देने की अपील की है।

घटनास्थल पर स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस ने स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास जारी रखे हैं। स्थानीय निवासियों की मांग पर प्रशासन सख्त कदम उठाने का आश्वासन दे रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *