• Fri. Mar 6th, 2026

बड़कागांव डेली मार्केट के समीप ट्रक के चपेट में आने से एक महिला घायल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 10, 2024

 

 

बड़कागांव। बड़कागांव डेली मार्केट के समीप ट्रक के चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई।महिला का दोनों पैर टूटने की है खबर। घायल महिला को हजारीबाग रेफर किया गया। ट्रक भागने में सफल हुआ। घटना 7:30 की बताई जा रही है। भीड़ भाड़ के समय ट्रक का भागना चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों में आक्रोश है। घायल महिला दुर्गा मंडप से पूजा कर घर लौट रही थी। नो एंट्री के समय भारी वाहन प्रवेश कराने का आरोप पुलिस पर ग्रामीण लगा रहे हैं। घायल महिला बड़कागांव मुख्य चौक निवासी विजय खंडेलवाल की पत्नी निक्की खंडेलवाल बताई जा रही है। इस संबंध में भैसुर सीताराम खंडेलवाल के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 252/24,धारा 281,125(ए),125(बी)बीएनएस के तहत ट्रक नंबर जेएच13जे-8472 मामला दर्ज किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *