• Mon. Apr 6th, 2026

रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के हाईवा की चपेट में आने से बल बल बचा युवक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 23, 2024
crescent ad

 

 

लोयाबाद ।भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की सिजुआ क्षेत्र संख्या 5 के कनकनी कोलियरी परियोजना में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के हाईवा की चपेट में आने से एक युवक बाल बाल बचा । जिसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया ।

बताया जाता है कि आज दोपहर समय कनकनी चार नंबर निवासी एक 12 वर्षीय युवक साइकिल से हनुमान बाजार जा रहा था तभी चार नंबर चानक के समीप आउटसोर्सिंग कंपनी की एक हाईवा तेज रफ्तार से जा रहा था जिसके चपेट में अचानक आकर 12 वर्षीय युवक साइकिल लेकर सड़क में गिर गया ,युवक को गिरते देख ग्रामीण बचाने के लिए दौड़ पड़े हालांकि इस दौरान हईवा चालक भागने का प्रयास किया परन्तु आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसके साथ धक्का मुक्की भी कर दिया । ग्रामीणों ने हईवा चालकों पर लापरवाही व् तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का आरोप लगा रहे थे उक्त मामला को लेकर करीब 1 घंटे तक हंगामा होता रहा ,बाद में कंपनी प्रबंधन के आश्वासन के पश्चात मामला शांत हुआ । इस संबंध में कंपनी के प्रबंधक आदित्य सिंह ने कहा कि उक्त घटना को लेकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *