
*धनबाद :* बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता और जीजा मुन्ना तिवारी सड़क हादसे के शिकार हो गये। यह हादसा धनबाद के निरसा इलाके में हुआ। हादसे में पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की जान चली गई, वहीं बहन सरिता की हालत चिंताजनक बताई गई।

उन्हें धनबाद के SNMMCH अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है। दोनों पति-पत्नी बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा के रास्ते चितरंजन जा रहे थे। उनकी कार तेज रफ्तार में एक डिवाइडर से टकरा गई।

कार मुन्ना तिवारी खुद चला रहे थे। परिवार के लोग एवं अन्य नाते-रिश्तेदार धनबाद पहुंच गये थे।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मुन्ना तिवारी चितरंजन में रेलवे में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी रेलवे की जीएम ऑफिस में थी। वह छुट्टी पर अपने घर गोपालगंज गये थे। गोपालगंज से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है।
उनके रिश्तेदार के द्वारा घटना की जानकारी बॉलीवुड के कलाकार पंकज त्रिपाठी को भी दी गई। इस हादसे के बाद उन्हें चाहने वाले लोग बेहद दुखी हैं।इसमें उनकी बहन सविता तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उनका इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच में चल रहा था जिन्हें कोलकाता ले जाया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद पहुंचे।
*ऐसे हुआ हादसा*
पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी पत्नी सविता तिवारी के साथ कार संख्या डब्ल्यूबी 44 डी-2899 से बिहार के गोपालगंज से चितरंजन जा रहे थे। वे चितरंजन रेल कारखाना में काम करते थे। निरसा चौक पर एक आटो को बचाने के दौरान उन्होंने नियंत्रण खो दिया और उनकी कार तीन फीट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ गई। कार काफी तेज रफ्तार में थी।
इस दुर्घटना में कार चला रहे राकेश तिवारी व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और हादसे में राजेश को सिर पर गंभीर चोट लगी थी। सूचना पाकर पहुंची निरसा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया। जहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
*बहन की स्थिति चिंताजनक*
वहीं सविता तिवारी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इधर बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
