• Sun. Mar 8th, 2026

नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को मारी जोरदार टक्कर घटनास्थल पर मौत।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा :- जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक महिला की पहचान गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मालती दरियापुर गांव निवासी रामजीवन सिंह की पत्नी ललिता देवी के रूप में किया गया है। मृतक के पति रामजीवन सिंह ने बताया कि मृतक महिला नवादा में रहकर दाय की काम करती थी। किसी काम से महिला बाजार निकली थी। वही तेज रफ्तार ट्रक ने नवादा सिविल कोर्ट के समीप जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। हालांकि ट्रक को घटनास्थल से नगर थाना की पुलिस ने जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है । नगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *