
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत शरमा चौक के समीप पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।मिली जानकारी के अनुसार घायल बाइक से अपने खेत से शरमा जा रहा था।की अचानक शरमा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में ठोकर मार दिया जिसके कारण बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान शरमा गांव निवासी शशि चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र उत्सव राज के रूप में किया गया।स्थानीय लोगों एवं परिजनों के सहयोग इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया जहां अपातकालीन कक्ष में मौजूद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायल के पिता शशि चौधरी ने बताया कि रोजाना की तरह उत्सव अपने घर से खेतों में काम करने के लिए आया हुआ था खेत का काम खत्म करके घर वापस जा रहा था। घायल अपनी बाइक को लेकर महज 50 कदम दूर ही गया होगा कि पीछे से आ रही नियंत्रित बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार वहीं गिर गया। इसे स्थानीय लोगों के द्वारा सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
