• Sun. Mar 1st, 2026

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर,साला बहनोई गम्भीर रूप से हुआ घायल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 1, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

झाझा।गुरुवार की शाम को झाझा-गिद्धोंर एनएच 333 मुख्य मार्ग स्थित एकडारा चौक के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक पर बैठे बहनोई और साला गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल युवको की पहचान धपरी गांव के रहने वाले नंदलाल मंडल का पुत्र नीतीश कुमार और उसका बहनोई खुरीपरास गांव के रहने वाले स्व.राधे मंडल के 30 वर्षीय पुत्र मुरारी मंडल के रूप में हुई है।सड़क पर लहूलुहान अवस्था मे पड़े दोनो युवको को देखकर लोगो ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद डायल 112 की पुलिस मौके स्थल पर पहुँचा और लोगो की मदद से प्राइवेट वाहन सेतुरन्त दोनो घायलो को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर सदाब अहमद के द्वारा घायल दोनो युवको का उपचार किया लेकिन दोनों युवकों की स्थिति नाजुक रहने दोनो घायलो को बेहतर इलाज के लिये जमुई रेफर किया गया।घायल नीतीश के चाचा ने बताया कि दोनों साला बहनोई एकडारा चौक के पास बाइक से एक डॉक्टर से जरूरी कार्य के लिये मिलने के लिये गया और वापस बाइक से अपने घर दोनो लौट रहा था तभी एकडारा के समीप बरवाडीह के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया।वही कुछ लोगो के द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद हमलोग घटना स्थल पर पहुँचे।इधर दोनो घायल युवको केपरिजनों कोघटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई।इधर घायल युवको का इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया कि दोनो युवको की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है जिसे ऑक्सीजन लगाकर बेहतर इलाज के लिये जमुई रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद दोनों घायल युवको के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *