• Thu. Feb 26th, 2026

अनियंत्रित कार ने भीड़ को रौंदा, चार की मौत कई गंभीर,गुमला जिले के कामडारा की है घटना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 8, 2023

 

गुमला : झारखंड के गुमला में तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर भीड़ को रौंद दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घायलों में से कई लोगों की हालत काफी नाजुक है और मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसा गुमला जिले के कामडारा प्रखंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा के पास हुआ जहां तेज रफ्तार इनोवा ने बैंक के बाहर खड़े लोगों को रौंद दिया।

गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) रेफर किया गया है।

बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैक ऑफ इंडिया के बाहर गुमटी में लोगों की भीड़ खड़ी थी तभी वहां से तेज रफ्तार इनोवा कार गुजरी। अचानक एक बाइक को टक्कर से बचाने के चक्कर में कार ने गुमटी के बाहर खड़े लोगों को रौंद दिया कार लोगों को रौंदती हुई आगे जाकर पलट गई।

गुमटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इनोवा कार का बोनट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने लोगों को अस्पताल पहुंचाया। मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वहीं गंभीर रूप से जख्मी लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना में जान गंवाने वालों में 30 वर्षीय बेरतिला बरला, 55 वर्षीय कृपा सुरीन, ज्योति देवी और बसंत नाग शामिल हैं।

वहीं गंभीर रूप से जख्मी होने वालों में जीरामनी केरकेट्टा, एलानी सुरीन, अजय टोपनो, जोडन नाग और लुमिया टोपनो शामिल हैं। इन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।

हादसे में मारी गई ज्योति देवी की दुखद कहानी

गौरतलब है कि रफ्तार ने गुमटी में भी जोरदार टक्कर मारी जिसमें गुमटी चलाने वाली ज्योति देवी की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ज्योति परिवार में इकलौती कमाने वाली सदस्य थीं। उसकी मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है। ज्योति के परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *