
केंदुआ। केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ झरिया मुख्य मार्ग पर कुसतौर तीन नंबर बाउरी पट्टी के समीप हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाइवा ट्रक संख्याJH10AT6201 जो झरिया की ओर जा रही थी एवं बाइक संख्याJH10C7285 झरिया की ओर से केंदुआ जा रहा था कि कुसतोर तीन नंबर के समीप अचानक हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार गनसाड़ीह निवासी दीपक सिन्हा पिता विनोद सिन्हा 26 बुरी तरह से घायल हो गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

और बाइक हाइवा ट्रक के नीचे जा फंसी अनियंत्रित ट्रक ने दिलीप सिंह नामक व्यक्ति का भी घर क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने केंदुआ झरिया मुख्य मार्ग घटनास्थल पर अवरुद्ध कर दिया घटना की सूचना पाकर केंदुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची एवं हाईवा ट्रक को अपने कब्जे में कर भीड़ को हटाने की कोशिश की पर ग्रामीण अड़े रहे एवं इस घटना की सूचना पाकर भाजपा विधायक राज सिन्हा घटनास्थल कुसतौर पहुंचे उन्होंने पीड़ित परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ वार्ता की किंतु सहमति नहीं बन पाई समाचार प्रेषण किए जाने तक मृतक का शव को सड़क पर रखकर मुआवजा की मांग को लेकर परिजन घटनास्थल पर बैठे हुए हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
