• Thu. Apr 2nd, 2026

कार पेड़ से टकराया,कार में लगी आग,जिंदा जल गए चार लोग,सभी शादी समारोह से गांव लौट रहे थे

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 31, 2023

 

हरदा।मध्य प्रदेश के हरदा जिले में बुधवार को एक तेज रफ़्तार कार का टायर फटने से कार एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना के बाद कार में आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 पुरुषों और 1 महिला की मौत हो गई।इस घटना के सम्बंध में टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे नौसर गांव के पास हुई जब पीड़ित दीपगांव से एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर अपने गांव वर्कला लौट रहे थे।इस दौरान कार का एक टायर फट गया जिसके बाद वाहन एक पेड़ से टकरा गया और उसमें आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए और उनकी मौत हो गई।उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस पीड़ितों को बचाने के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान अखिलेश कुशवाहा,रक्ष कुशवाहा, शिवानी कुशवाहा और आदर्श चौधरी के रूप में की गई है, लेकिन उनकी सही उम्र का पता अभी नहीं चल पाया है।उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *