• Wed. Mar 4th, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार ने श्राद्ध भोज खा रहे 18 लोगों को कुचला, 1 की मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 27, 2022

*दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार ने श्राद्ध भोज खा रहे 18 लोगों को कुचला, 1 की मौत*

*पटना :* बिहार के सारण से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, बिहार के सारण में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेरहवीं का भोज खा रहे लोगों को एक अनियंत्रित कार ने कुचल दिया।
तेज रफ्तार होने के कारण 18 लोगों की हालत गंभीर है, वहीं एक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात की है, जब लोग अंतिम संस्कार का भोज खा रहे थे। घटना सड़क किनारे एक दुकान पर अंतिम संस्कार की दावत के दौरान हुई, जब लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे के दुकान को तोड़ते हुए लोगों को रौंदते चली गयी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बिहार के सारण में मशरक के लखनपुर गोलंबर के नजदीक कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में हीरा राम के घर श्राद्ध भोज चल रहा था। लोग सड़क पर बैठ कर खा रहे थे। तभी एक अनियंत्रित जाइलो कार सड़क किनारे दुकान को तोड़ते हुए बस्ती में जा घुसी। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, एंबुलेंस से गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *