• Fri. Mar 6th, 2026

पटना में भीषण सड़क हादसा: 11 श्रद्धालुओं की मौत

admin's avatar

Byadmin

Aug 24, 2025

 

 

​पटना जिले के शाहजहांपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी श्रद्धालु थे जो गंगा में स्नान करके लौट रहे थे। रविवार की सुबह करीब 5 बजे शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियावां के पास फोरलेन पर उनका ऑटो एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

 

​हादसे में मरने वालों में तीन पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। ये सभी लोग गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और त्रिवेणी घाट पर स्नान के बाद अपने घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान उमेश प्रसाद, मुन्नी देवी, लालती देवी, राजाराम, रीता देवी, गायत्री देवी, पार्वती देवी, रामप्रसाद, सुगिया देवी, मनोज देवी, और कैलाश राम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

 

इस हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ समय के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *