• Sun. Feb 15th, 2026

पुटकी न्यू कॉलोनी में चल रहे अवैध लोहा गोदाम को बंद कराने की मांग की रत्नेश कुमार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2022

 

*धनबाद अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ धनबाद के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद एसएसपी को लिखा पत्र कि धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी में बीसीसीएल के जमीन पर दबंगता से दखल कर के खुलेआम एकरार मियां चला रहे हैं कबाड़ी का गोदाम। घनी आबादी के बीच लोहार प्लास्टिक का कबाड़ गोदाम चलाया जा रहा है इससे आसपास रह रहे लोगों को परेशानी हो रही है स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कुछ महीनों पहले झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी धनबाद उपायुक्त महोदय एवं आपको भी लिखित शिकायत दी थी। (अखबार की छाया प्रति संलग्न) आवेदन में क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत किया था कि कबाड़ गोदाम बीसीसीएल कॉलोनी और न्यू कॉलोनी के बीच में चलाया जा रहा है इसका संचालन स्वामी विवेकानंद नगर पुटकी निवासी एकरार मियां हैं। यहां पर दिन रात लोहा प्लास्टिक कटाई से होने वाले आवाज से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां अवैध लोहा भी खापाया जाता है। कॉलोनी के बीच में ही प्लास्टिक और अन्य कचरा को जला दिया जाता है जिससे धुएं और दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सूत्र बता रहे हैं कि लोयाबाद क्षेत्र एवं पुटकी क्षेत्र में लोहा चोरों के द्वारा बीसीसीएल का चोरी किया गया लोहा एकरार मियां के गोदाम में खपाया जा रहा है। सुत्र यह भी बता रहे हैं कि प्रतिदिन लोहा चोर के द्वारा लाखों रुपया का लोहा एकरार मियां के गोदाम में पहुंचा रहे हैं। और क्षेत्रीय प्रशासन मुख दर्शक बन तमाशा देखने का कार्य कर रहे हैं। जिससे प्रशासन की छवि धुमिल हो रही है। रत्नेश कुमार ने धनबाद एसएसपी से मांग कि न्यू कॉलोनी में चल रहे कबाड़ गोदाम को बंद कराने की कृपा करें ताकि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को राहत मिल सके*।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *