
बेरमो में शोमुवा ने मनाया अब्दुल हमीद का शहादत दिवस

बेरमो में सामाजिक संगठन शोमुवा ने परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद का शहादत दिवस 4 नंबर मोडं स्थित शहीद अब्दुल हमीद की प्रतिमा के समीप मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह अन्य अतिथियों ने परमवीर की चित्र तथा शहीद वेदी पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।

विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि देश के शहीद सपूत अब्दुल हमीद पर पूरे देश को गर्व है। जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर सरहद की रक्षा के लिए अपने प्राणों को निछावर कर दिए। ऐसे वीर शहीदों की शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
इस अवसर पर युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश,फुसरो नप अध्यक्ष राकेश सिंह,आरसीएमएस के रीजनल सचिव गिरजा शंकर पांडे, क्षेत्रीय अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एवं संस्था के प्रमुख सलाहकार सुबोध सिंह पवार, जिप सदस्य साहजादो बानो, मुखिया कंचन देवी,किशोरी शर्मा,आबिद हुसैन, प्रमोद कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, अफजल अनीस, बबलू भगत, संस्था के अध्यक्ष मुन्ना सिंह, महासचिव शिबू चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष निर्मल नाग, जयनाथ तांती, विलियम फ्रांसिस सहित कई लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
