
*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

देवघर। जिले के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र राजपुर पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम शिविर मंगलवार को आयोजित किया गया। वही कार्यक्रम का उद्घाटन देवीपुर सीओ उज्जवल कुमार सोरेन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राकेश बरला प्रमुख प्रमिला देवी 20सूत्री उपाध्यक्ष तेज नारायण वर्मा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव पंचायत मुखिया लक्ष्मण मुर्मू ने संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं आदिवासी समाज की युवतियों ने नृत्य कर पदाधिकारी और लोगों को स्वागत किया। शिविर में अबुआ आवास योजना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, पशुपालन विभाग , कृषि विभाग ,बाल विकास परियोजना , बिजली विभाग वन अधिकार संबंधी सभी विभाग के स्टॉल लगाए गए थें। कार्यक्रम दौरान 1550 आवेदन प्राप्त किए गए जबकि अबुआ आवास 750 आवेदन प्राप्त किये गये। साथी ही स्कूल छात्र-छात्राओं के बीच बैक, पोशाक, साइकिल के लिए चेक का वितरण किया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
