

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*
झरिया।रविवार को चासनाला सामुदायिक भवन में इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर आयोजित हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थापना दिवस पर ठंड को देखते हुए गरीब असहाय लोगों को कम्बल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने अपने हाथों कम्बल वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्रीमती सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। जहा जरूरतमंदों के बीच 250 से ज्यादा कम्बल का वितरण किया गया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि मौजूदा राज्यसरकार गरीब मजदूरों की नहीं है। यह लूट खसोट करने वालों की सरकार है। वह झारखंड का विकाश नहीं अपना विकाश करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार नहीं रहते हुए भी हमने कोरोना काल में गरीबों को घर घर राशन पहुँचाया है। महीनों दिन गरीबों का भोजन का प्रबंध किया है। गर्मी के दिनों में पानी पहुँचाया है।और जाड़े के दिनों में कम्बल का वितरण सरकार की ओर से नहीं स्वयं अपने पास से किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा एक बहुत ऐतिहासिक पार्टी बनी है मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर देश ही नहीं विदेशों के नेता भी मोदी जी की तारीफ करते है उनके कुशल नेतृत्व में आज झारखंड में भी उन्नति होगी और आप सभी के सहयोग से बहुत जल्द झारखंड में ही नहीं पूरे देश में भाजपा की सरकार आ रही है। मोदी जी ने कोरोना काल में फ्री इंजेक्शन नहीं लाया होता तो उस महामारी से हम बच नहीं सकते थे। मौके पर इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राजेश महतो, महासचिव आलोक कुमार सिंह,पश्चिम बंगाल उपाध्यक्ष धनन्जय महतो,प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप महतो, राष्ट्रीय संगठन मंत्री निखिल गोराई, धनबाद जिला अध्यक्ष मो: शाहिद,जिला अध्यक्ष बोकारो अविनाश सिंह, उपाध्यक्ष सुभम पॉल, व राकेश महतो,शम्भू कुमार सिंह, बीरेन्द्र शर्मा, कमलेश सिंह, सुरेश तुरी, के अलावें भाजपा जोड़ापोखर अध्यक्ष अभिषेक पांडेय,जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, शाखा अध्यक्ष साजन सिंह,नीरज कुमार तिवारी, अमर कुमार,चीकू महतो,प्रकाश महतो, आकाश रजक आदि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
