• Thu. Feb 12th, 2026

आशा एवं आशा फैसिलिटेटर की समीक्षा बैठक आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Feb 6, 2026

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर रेफरल अस्पताल परिसर में आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटरों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभय कुमार ने की। बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना तथा चल रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करना रहा। बैठक के दौरान फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें बीसीएम शशि कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार द्वारा जानकारी दी गयी। इसमें फाइलेरिया रोग की पहचान, बचाव, दवा वितरण प्रक्रिया एवं आम लोगों को जागरूक करने के तरीकों पर चर्चा की गई। साथ ही AEFI (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव) से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि टीकाकरण के बाद किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर आशा कार्यकर्ता समय पर उचित कदम उठा सकें।

इसके अलावा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर किए जाने वाले सर्वे तथा डीड लिफ्ट (DID Lift) प्रशिक्षण विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सा प्रभारी ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें और गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की नियमित निगरानी करें। डॉ. अभय कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सक्रिय सहयोग से ही सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं जमीनी स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचती हैं।

उन्होंने सभी आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों से ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक के अंत में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने पर भी सहमति बनी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *