• Wed. May 27th, 2026

एसएसआरपी कंपनी द्वारा प्रदीप प्रसाद के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 5, 2024
crescent ad

 

मटवारी चौक स्थित एसएसआरपी कंपनी के मुख्य कार्यालय में गुरुवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंपनी के सदस्यों, कर्मचारियों और आमंत्रित अतिथियों ने प्रदीप प्रसाद को उनकी ऐतिहासिक और प्रभावशाली जीत के लिए बधाई देते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

समारोह के दौरान एसएसआरपी कंपनी की ओर से प्रदीप प्रसाद को नेपाल की पारंपरिक टोपी, अंग वस्त्र, और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समाज और जनहित के प्रति किए गए कार्यों और उनकी प्रचंड जीत के प्रतीक के रूप में दिया गया। कंपनी के लोगों ने कहा कि श्री प्रसाद की सफलता हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

इस अवसर पर प्रदीप प्रसाद ने भावुक शब्दों में कहा यह जीत केवल मेरी नहीं है, यह उन सभी लोगों की जीत है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का वादा करता हूं। समाज के हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता देना मेरा कर्तव्य होगा। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। कर्मचारियों ने श्री प्रसाद की उपलब्धियों को सराहते हुए कहा कि उनकी जीत पूरे समाज के लिए एक नई दिशा तय करेगी। एसएसआरपी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा हमारा सौभाग्य है कि हमे प्रदीप प्रसाद जैसे व्यक्ति का मार्गदर्शन मिला है। उनकी सोच और नीतियां समाज और व्यवसाय दोनों के लिए नई संभावनाएं लेकर आएंगी। कार्यक्रम का समापन कंपनी के अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और सभी उपस्थितजनों को भविष्य में सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में सहयोग देने का आह्वान करते हुए किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमडी सुशील कुमाल,पार्बती धामी,सिव्हा धकल रोशन घिमर एवं रिंकू वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *