• Mon. Sep 22nd, 2025

डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह प्रोजेक्ट में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

ByAdmin Office

Oct 31, 2024

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी(धनबाद)दीपावली के शुभ अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन जैसे रंगोली, घरोंदा, तोरण सजावट, दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | सभी हाउस (रिग, यजुर, साम, अथर्व) द्वारा कक्षा 8वीं से ग्यारवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाया गया | जिसमें रिग हाउस सी प्रथम रिग हाउस बी द्वित्या एवम् साम अ तृतीय स्थान प्राप्त किये | सांत्वना पुरुष्कार यजुर व् एवम् अथर्व को दिया गया | तोरण सजावट व् निर्माण में रेहान अहमद प्रथम, प्रियांशु दूसरा एवम् निशा कुमारी तीसरा स्थान प्राप्त किये | घरोंदा प्रतियोगिता में अंकिता मंडल प्रथम, अभिनव कुमार दूसरा एवम् अर्जीता तीसरा स्थान प्राप्त किये |

 

ग्रीन दिवाली के अवसर पर कक्षा 6वी व् 7वी की छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक की सुन्दर प्रस्तुती द्वारा प्रदुषण मुक्त दीपावली मनाने का सन्देश दिया गया | इस दौरान बच्चे एक रैली के माध्यम से पुटकी प्रभु महतो चौक से लेकर मुनीडीह पोस्ट ऑफिस तक नुक्कर नाटक के माध्यम ग्रीन एवम् सुरक्षित दीपावली का सन्देश समाज में दिया गया | लोगों ने कार्यक्रम का भूरी-भूरी प्रशंसा कि |मौके पर पुटकी एवं मुनीडीह पुलिस मुस्तैद रही| नुक्कड़ नाटक एवं रैली को सफल बनाने में शिक्षक जेपी महतो, कृष्णा प्रसाद, प्रशांत कुमार दुबे, जीतेंद्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा | अंत में प्राचार्या द्वारा प्रशासन का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किये इसके साथ साथ बच्चो को दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामना देते हुए सभी का धन्यवाद किए |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *