• Thu. Apr 2nd, 2026

राजगंज के खरनी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 9, 2023

 

आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर खरनी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया।कार्यक्रम का सुभारम्भ खरनी पंचायत के मुखिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस शिविर को लेकर ग्रामीणों में काफी उतसाह देखा गया लोग भारी संख्या में इस शिविर में भाग लिए।इस
अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर के तहत जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही थी। साथ ही लोगों को अपने-अपने पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में भागीदारी पंचायत में लोगों को सरकार के फोकस एरिया स्कीम जैसे अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय,जन्म मृत्यु, दिव्यांग प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामलों, आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक और वन पटृटा एवं पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न सामाजिक आर्थिक योजनाओं के लिए लोगों को जागरूक की गयी।
आम लोगों से जुड़े पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना , केसीसी योजना , आधार कार्ड ,मुख्यमंत्री पशुधन योजना, नशा मुक्ति के संबंध में लोगों को नाट्य के माध्यम से मंचन कर सामाजिक कुरीतियां के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही पंचायतों में लगने वाले शिविर की जानकारी तथा भागीदारी सुनिश्चित करने के निमित्त प्रेरित कि गयी इस दौरान गरीब असहाय लोगों के बीच कुल चालीस महिलाओं को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के द्वारा कंबल वितरण किया गया।मौके पर मुख्य रूप से जहीर आलम प्रखंड विकास पदाधिकारी गोविंदपुर प्रमुख मुखिया श्रीमती मीणा देवी,झामुमो नेता गईं सिंह,कांग्रेस नेता मनोज हाड़ी,मन्नू आलम,उप मुखिया कमाल कुमार,पंचायत समिति सदस्यगण, सभी वार्ड सदस्य, सम्बंधित विभाग के कर्मचारी,एवं ग्रामीण गण मौजूद थे।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *