
*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

झरिया:आगामी 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक भागा मंडल अंतर्गत आदर्श समिति अयोध्या नगरी द्वारा सात दिवसीय श्री राम चरित मानस यज्ञ का आयोजन किया जाना है जिसे लेकर समिति सदस्यों ने आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सिंह से कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में मुलाकात कर उन्हे कार्यक्रम में निमंत्रित किया वही श्रीमती सिंह ने उन्हे यज्ञ को लेकर बधाई दी वही स्वयं मद से अपनी सहयोग राशि भेंट की जहा समिति सदस्यों ने बताया कि उक्त राम चरित मानस यज्ञ में उत्तरप्रदेश अयोध्या से कथावाचक आचार्य मनीष का आगमन होने जा रहा है इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष भैरव हाड़ी उपाध्यक्ष छोटेलाल हाड़ी प्रेम हाड़ी कोषाध्यक्ष राजकुमार हाड़ी टिंकू हाड़ी राजेंद्र हाड़ी मनोज सिंह दिनेश हाड़ी समेत हाड़ी समाज के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे ।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
