• Mon. Mar 9th, 2026

10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 20, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। पुटकी 10 नम्बर स्थित एक नम्बर चानक के समीप रहने वाली 10वीं की छात्रा 14 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने शुक्रवार की सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों के अनुसार युवती शुक्रवार को सुबह 10 बजे ट्युसन पढ़ कर घर लौट कर आई और खाना बनाई। जिसके बाद घर पर अकेले थी और उसी का फायदा उठा कर उसने कमरे में जाकर कपड़े की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। युवती के पिता रंजीत बाउरी दिहाड़ी मजदूर हैं और उसकी माँ दुसरो के घर झाड़ू पोछा का काम करती हैं। वो अपने परिवार में तीन बच्चों में सबसे बड़ी पुत्री थी उसके 2 छोटे भाई हैं। घटना से पुरे परिवार के दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सुचना पाकर पुटकी पुलिस पंहुच शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। इधर चर्चा हैं कि युवती ने एक सोसाइड नोट भी छोड़ा हैं। वहीं युवती पिछले कई दिनों से काफी तनाव में थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *