• Fri. Mar 20th, 2026

इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते वक्त शोरूम में आग से आठ की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 13, 2022

 

*हैदराबाद : तेलंगाना के सिकंदराबाद में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब यहां* *इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज की जा रही थी। आग लगने के कारण अब तक हादसे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।*

*पीएम मोदी ने जताया शोक*
*घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र* *मोदी ने शोक जताया है*। *उन्होंने कहा, सिकंदराबाद में* *आग लगने से हुई आठ लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना*। *इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50,000 रुपये के भुगतान का एलान किया।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *