• Mon. Sep 22nd, 2025

भाजपा विधायक प्रत्याशी ने आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सदर पश्चिमी मंडल में दौरा किया।

ByAdmin Office

Oct 27, 2024

 

दारू (हजारीबाग) : सदर विधानसभा के सदर पश्चिमी मंडल के मासीपीढी, मुकुन्दगंज, हरहद, दोनो रेशाम, हुपाद, गणेशीटाँड, सुंदरपूर, बभनबै, बोचों, बभनी, सलैया,भेलवारा, डेमोटाँड, तुम्बा, मोरांगी, हत्यारी सहित दर्जनों गाँवों मे अशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हजारीबाग सदर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने 13 नवंबर को कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा सरकार बनानें की अपील किया।

 

उन्होनें कहा कि इंडी गठबधंन सरकार से त्रस्त प्रदेश की जनता भी सुशासन की स्थापन के लिए भाजपा सरकार बनानें के लिए संकल्पित दिखाई दी। सदर पश्चिमी मंडल के मेरे सभी परिवारजनों को उनके अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सिन्हा ने कहा कि इस बार जनता पूरा मन बना चूकी है कि पूरें प्रदेश मे कमल खिलेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता टौनी जैन नें भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद कों जितानें का अपील किया।

 

 

इस आशीर्वाद यात्रा में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रणधीर पाण्डेय, विजय साहु, छोटेलाल साहु, शंभु प्रसाद , पूर्व मुखिया चौधरी साव, केदार साव, मोहन साव, पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि रंजीत राम, विजय साव, अविनाश यादव, कृष्णा कुमार, अनमोल साव,पूर्व जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, लाखपति साव, मंटू कुमार, पिन्टु साहु, पूर्व मुखिया, प्रयाग राम, मुखिया सिहं सहित सैकेडो संख्या मे लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *