• Sun. Apr 5th, 2026

24 नवंबर-27 दिसंबर तक चल रहा है आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2023
crescent ad

जनोपयोगी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है नुक्कड़ नाट्य दल

 

सरकार की जनोपयोगी व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा झारखंड सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अब अपने पड़ाव की ओर है।
यह अभियान हजारीबाग जिले में 24 नवंबर से 27 दिसंबर तक विभिन्न पंचायतों तथा नगर निगम क्षेत्र में शिविर लगा कर योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिया जा रहा है।
जिले के उपायुक्त नैंसी सहाय के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में इन शिविरों का आयोजन कर लोगों को जन उपयोगी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये जा रहे इन शिविरों में लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुट रही है। इस अभियान को जन जनार्दन का अपार समर्थन मिल रहा है। प्राप्त आकड़ों के अनुसार इन शिविरों में योजनाओं का लाभ लेने के लिए अभी तक लगभग 2 लाख लोगों ने विभिन्न काउंटरों पर अपने आवेदन समर्पित कर दिए हैं, जिन पर प्रक्रिया के तहत कार्य किया जा रहा है। वहीं अब तक 70 हजार से अधिक आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है।
इस महत्वाकांक्षी अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से जुड़े विभिन्न कला दलों की भी उल्लेखनीय भूमिका रही है। इन कला दलों ने जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों, हाट बाजार, भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाकर लोगों के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को शिविर तक आने के लिए प्रेरित किया। इन कला दलों ने परंपरागत नाट्य मंचन के द्वारा हजारीबाग जिला अंतर्गत 250 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र में लोगों को सरकार के योजनाओं की जानकारी देकर महत्ती कार्य कर रहा है।
वहीं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव के निर्देशन में जनसंपर्क जागरूकता प्रचार रथ ने भी जिले के विभिन्न स्थानों पर माईकिंग कर उनके पंचायत में लगने वाले शिविरों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। इन कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा की जा रही है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान में महिला उत्प्रेरण केन्द्र, वनांचल सांस्कृतिक दल, हो एंटरटेनमेंट, लोकमित्र कलादल, युवा विकास केंद्र, सुधीर दास एण्ड टीम, आधार आजीविका सखी मंडल, एमडी ग्रुप आफ थिएटर कलादल, तरंग ग्रुप, सम्राट दल, अनुकृति नाट्य कला दल की टीम कार्य कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *