• Sat. Feb 14th, 2026

धनबाद: आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश संयोजक श्री डी एन सिंह ने बरवा अड्डा स्थित बड़ा जमुआ दुर्गापूजा समिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 3, 2022

 

रिपोर्ट:- उमेश गिरी
आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश संयोजक श्री डी एन सिंह ने बरवा अड्डा स्थित बड़ा जमुआ दुर्गापूजा समिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया । उन्होंने सभी को आम आदमी पार्टी की ओर से दुर्गापूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । मौके पर पंचायत के मुखिया रामकिशुन विश्वकर्मा एवं पूजा समिति के अध्यक्ष गोपाल महतो ने आम आदमी पार्टी के संयोजक का स्वागत माल्यार्पण कर किया। इसके बाद श्री सिंह जीटी रोड पंडूकी स्थित दुर्गा मंडप गए और देवी का दर्शन किया तथा आयोजन समिति को सहयोग प्रदान किया। यहां पूजा समिति के अध्यक्ष गोकुल चंद्र पांडेय एवं अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया और सहयोग के लिए आभार जताया । इसके बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जयनगर में आयोजित दुर्गोत्सव में शामिल हुए तथा आयोजकों का हौसला बढ़ाया। यहां पूजा समिति के एसके तिवारी, रोहित महतो, सुदर्शन साहू आदि ने श्री सिंह की आगवानी की। प्रदेश संयोजक ने यहां भगवती जागरण का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद श्री सिंह जीटी रोड कौवाबांध में आयोजित दुर्गापूजा पंडाल पहुंचे और यहां नित्य आरती में भाग लिया । उन्होंने पूजा आयोजकों को सहयोग प्रदान किया । अंत में श्री सिंह गोसाईंडीह में आयोजित दुर्गोत्सव में शामिल हुए और आयोजन समिति के सदस्यों का हौसला बुलंद किया ।उन्होंने पूजा को और विस्तार रूप देने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *