• Sat. Feb 14th, 2026

मो एजाज अली के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 26, 2022

 

मो एजाज अली के नेतृत्व में श्याम नगर, आजाद नगर, शमशेर नगर के कई महिला एवं पुरुषों को प्रदेश संयोजक श्री डीएन सिंह जी ने पार्टी में शामिल कराया ।

सभी लोगों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल होकर और डी एन सिंह जी की बातों को सुनकर हम लोगों के दशहरा की खुशियां दुगनी हो गई । हम सभी लोग केजरीवाल जी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएंगे और 2024 तक पार्टी के परचम को घर-घर तक लहरा देंगे।

सलाउद्दीन खान एवं उनकी टीम, संजय सिन्हा एवं जय किशन की टीम, गुलाम मोहिउद्दीन ,सुबोध कुमार विश्वकर्मा एवं अनीता देवी की टीम,प्रीति कुमारी, सविता देवी, मंजू देवी, रीना मुखर्जी, आभा देवी अनीता देवी , मोहम्मद राशिद खान ,मोहम्मद नौशाद खान एवं दर्जनों लोगों ने पार्टी का दामन थामा । मोहम्मद यूनुस अंसारी साहब ने पार्टी में शामिल सभी लोगों को मुबारकबाद और धन्यवाद देते हुए संगठन विस्तार के लिए कई सारे बेशकीमती सुझाव दिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *