• Sat. Feb 28th, 2026

आज के विशेष में,पूजा में शंख का उपयोग होता है शुभ, इन नियमों का करें पालन तो मनोकामना होगी पूरी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 16, 2022

पूजा में शंख का उपयोग करना काफी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. भगवान विष्णु की पूजा में शंख का जरूर उपयोग करें.

सनातन धर्म में पूजा पाठ के दौरान शंख का उपयोग करना काफी शुभ माना गया है. धार्मिक दृष्टि से इसे काफी पवित्र माना जाता है. घर में सुबह और शाम को पूजा-पाठ के दौरान शंख बजाने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. शंख भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को काफी प्रिय है. शंख से जल अर्पित करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

मान्यता है कि जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था, जब जो भी बहुमूल्य रत्न प्राप्त हुए थे, उनमें से एक शंख भी था. शास्त्रों में भी शंख की पूजा और उससे जुड़े नियमों का उल्लेख मिलता है.ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस तरह से शंख के नियमों का पालन करना चाहिए.

शुभ और फलदायी

घर में जब भी भगवान विष्णु की पूजा करें तो शंख का जरूर उपयोग करें. यह काफी शुभ और फलदायी माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि शंख की ध्वनि से देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों की इच्छा पूरी करते हैं.

दक्षिणावर्ती शंख

पूजा घर में शंख रखना काफी शुभ होता है. ऐसा करने से उस घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं. दक्षिणावर्ती शंख काफी शुभ और फलदायी माना जाता है. सुबह-शाम शंख बजाने से घर में मौजूद बुरी शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

लाल वस्त्र

पूजा में शामिल शंख को बजाना नहीं चाहिए. बजाने के लिए किसी दूसरे शंख का उपयोग कर सकते हैं. शंख को हमेशा लाल वस्त्र पर लपेटकर रखना चाहिए. पूजनीय शंख में शुद्ध पानी भरकर रखें और पूजा के दौरान पूरे घर में इस पानी से छिड़काव करें. शंख को बजाने से पहले हमेशा गंगाजल या पवित्र जल से साफ करना जरूरी होता है.

विशेष-प्रदत्त जानकारी व परामर्श शास्त्र सम्मत् दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति मात्र है किसी भी प्रकार का कोई भी प्रयोग किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेकर ही करें…


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *