
आज रविवार का दिन है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं

मेष दैनिक राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। साथ ही किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। मन अशांत रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल
आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। साथ ही आपको कोई नए काम का ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज आपका दिन अच्छा है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। साथ ही जमीन में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल
आज आप अपने किसी परिचित के कारण परेशान रह सकते हैं। अच्छा होगा पारिवारिक विवाद से दूर रहें। व्यवसाय में कोई नया परिवर्तन आज न करें। नहीं, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में अपनों से व्यवहार ठीक रखें।
सिंह दैनिक राशिफल
आज आप किसी कार्य के लिए परेशान रह सकते हैं। विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद न बढ़ाएं।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आपको आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा पत्नी के लिए खरीदारी व निवेश करने का मन में विचार बन सकता हैं।
तुला दैनिक राशिफल
आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। नए मकान या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही किसी विशेष काम को लेकर आपको बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से दूर रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। साथ ही आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बाहर की यात्रा आदि से बचें।
धनु दैनिक राशिफल
आज आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, जिस काम को आप बहुत दिनों से करने की सोच रहे थे आज वह पूरा होगा। न्यायलय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। साथ ही विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।
मकर दैनिक राशिफल
आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग है। नया निवेश व्यापार में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते है या उसमें कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स का अच्छा सहयोग मिलने से लाभ होगा। साथ ही पत्नी और परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
मीन दैनिक राशिफल
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकता है। साथ ही किसी नए काम के लिए मन में विचार बना सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
